March 7, 2026

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले प्रवासी का मोबाईल गुम हुआ, क्राइम ब्रांच हुई एक्टिव तत्काल मोबाइल मिला।

एक्सपोज़ टुडे। 
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले प्रवासी भारतीय का मोबाईल गुम हुआ, क्राइम ब्रांच की टीम ने तत्काल मोबाइल ढूंढकर लौटाया । पुलिस कन्ट्रोल रूम ब्रिलियंट कन्वेन्शन केन्द्र से सूचना प्राप्त हुई कि थाना लसूडिया क्षेत्र में प्रवासी भारतीय अवनीश के. त्यागी  का मोबाईल होटल से बीसीसी सेंटर आने के दौरान कहीं खो गया हैं।
           सूचना पर क्राइम ब्रांच ने तत्परता दिखाकर उसमोबाइल खोजना शुरू किया। पता लगा की वे जिस कैब से आए थे उसी में मोबाइल छूटा है।
उसके ड्राइवर द्वारा त्यागी का फोन नहीं उठाया जा रहा है और फोन उसी के पास हो सकता है। जिस पर ओला कैब के ड्राइवर के बारे में जानकारी निकालकर तलाश की गई, तो उनका  मोबाइल कैब ड्राइवर नीलकंठ उर्फ मिशाल पिता सुभाष मिशाल उम्र 28 वर्ष निवासी सेटेलाईट जक्शन इदौंर की गाड़ी में पाया गया।*
     पूछताछ करते उसने बताया कि वह टेक्सी चलाता हैं । सुबह साईप्रस के प्रवासी भारतीय नें होटल प्रिंस पैलेस होटल तुकोगंज से प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल होने के लिये ब्रिलियंट कन्वेन्शन तक के लिये आनलाईन टेक्सी बुक की थी जो मेरी टैक्सी मे बैठकर ब्रिलियंट कन्वेन्शन तक गये थे। इसी दौरान साईप्रस के प्रवासी भारतीय का सेमसंग कम्पनी का मोबाईल टैक्सी मे ही छूट गया  गया था जिसके बारे में मुझे जानकारी नही थी । *क्राईम ब्रांच की टीम नें तत्परता से एवं मामले को गंभीरता से लेकर मोबाइल को तलाश करना शुरू किया और कैब ड्राइवर नीलकंठ की गाड़ी को तलाश कर, कैब ड्राइवर से एक सेमसंग कम्पनी का मोबाईल प्राप्त कर साईप्रस देश के प्रवासी भारतीय अवनीश के. त्यागी जी को वापस दिया।*
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri