April 26, 2026

मुख्यमंत्री ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आध्यात्म से औद्योगिक प्रगति तक को दर्शाती प्रदर्शनी का किया शुभारंभ।जापान, यूरोपियन चैम्बर्स, केनेडा सहित कई देशों ने लगाए स्टॉल।

एक्सपोज़ टुडे। 
 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 17वें प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में मध्यप्रदेश पवेलियन और एग्जीबिशन का शुभारंभ किया। मध्यप्रदेश पवेलियन में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित गतिविधियों तथा योजनाओं के क्रियान्वयन को प्रस्तुत किया गया है। पवेलियन में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के भाव को अभिव्यक्त करते प्रदेश में आरंभ स्टार्टअप के स्टॉल लगे हैं, इसके साथ ही विभिन्न औद्योगिक समूहों द्वारा प्रदेश में निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।
पवेलियन में अनूठा है एकात्म धाम
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश पवेलियन में ओंकारेश्वर में निर्मित हो रहे अद्वैत वेदांत संस्थान और आचार्य शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापना के प्रकल्प पर बनाए गए एकात्म धाम मंडप का अवलोकन किया। पवेलियन स्थल पर इस मंडप का निर्माण भारतीय वास्तुकला की नागरशैली के अनुसार श्रीयंत्र की रचना के आधार पर किया गया है। बिन्दु से सृजन की उत्पत्ति, स्थिति और लय को दर्शाते इस मंडप में ओंकारेश्वर में निर्मित होने वाले संस्थान के डिजाईन, अद्वैत दर्शन तथा संस्थान की विकास प्रक्रिया को सुरूचिपूर्ण तरीके से प्रदर्शित किया गया। ओंकारेश्वर में स्थापित होने वाली आचार्य शंकर की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का संक्षिप्त स्वरूप तथा प्रसिद्ध चित्रकार वासुदेव कामथ की पेंटिंग भी एकात्म धाम में प्रदर्शित की गई है।
*मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया मिलेट स्टॉल का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा लगाए गए मिलेट स्टॉल का फीता काटकर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा मिलेट मिशन मध्यप्रदेश के लोगो की लॉंचिंग की गई। स्टाल में मण्डला, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, अनूपपुर, सिंगरौली, खरगोन, मुरैना एवम् जवाहरलाल नेहरू कृषिविश्वविद्यालय जबलपुर के मिलेट उत्पादों का प्रदर्शन किया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मिलेट स्टॉल के उत्पादों की सराहना की एवम् इन उत्पादों को पोषण में उपयोगी बताया, मिलेट उत्पादों का स्वाद भी लिया। स्टॉल में कोदो कुटकी रागी कँगनी ज्वार बाजरा आदि मिलेट के उत्पादों बिस्किट कुकीज़ चावल पास्ता आदि का प्रदर्शन किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चाय सुट्टा बार के स्टॉल पर पी चाय
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश पवेलियन में लगाए गए चाय सुट्टा बार स्टार्टअप के स्टॉल पर बैठकर चाय पी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्टार्टअप किमिरिका, पता, डायरेक्ट शॉप किराना, कार्बन न्यूट्रल कम्पनी इकाई, नीव क्लाउड, ग्राम-ओ-फोन, लकड़ी पर केन्द्रित नवाचार सिग्नीफाय के स्टॉल पर स्टार्टअप आरंभ करने वाले युवाओं से चर्चा की।
प्रदर्शनी स्थल पर जापान, मालदीव, मॉरीशस, यूरोपियन चैम्बर्स, थाईलैंड, केनेडा, गुयाना, रिपब्लिक ऑफ पनामा, इंडिया बांग्लादेश चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज, सिंगापुर-इंडिया चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की थीम पर प्रदेश में संचालित विभिन्न उद्योग समूहों जैसे मराल ओवरसीज, प्रतिभा सिंटेक्स, ट्राइडेंट ग्रुप, वर्धमान ग्रुप, पोरवाल ऑटो कम्पोनेंट, आदिनाथ पॉली प्लास्ट, फोर्स, आयशर आदि ने स्टॉल लगाकर प्रदेश में बन रहे उत्पादों को प्रदर्शित किया है।
ट्रेफिक सिग्नल रोबोट बना आकर्षण का केन्द्र
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पवेलियन में लगे माता रानी अहिल्या बाई होलकर और सोमनाथ के स्टॉल, भोपाल के जूट क्राफ्ट तथा ज़री जरदोज़ी, झाबुआ के डॉल मेकिंग, देवास के बैम्बू ऑर्ट, डिण्डौरी की गोंड पैंटिंग तथा महेश्वरी वीविंग पर केन्द्रित स्टॉल का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्रेफिक सिग्नल रोबोट की कार्यप्रणाली को भी देखा तथा भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा प्रवासी भारतीय दिवस पर लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राज्य आनंद संस्थान, आयुष, जैव विविधता, सुशासन, जनजातीय कल्याण, सिंचाई और विद्युत उत्पादन में प्रगति, जल जीवन मिशन, आजीविका मिशन, सी.एम. राइज स्कूल, विज्ञान-तकनीक, नवाचार-नीति और स्मार्ट सिटी विज़न पर केन्द्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश पवेलियन में नगर पालिका इंदौर द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। इस स्टॉल में इनोवेटिव फाईनेंसिंग, स्विच्छ इंदौर, स्मार्ट सिटी इंदौर, डायवर्स इंदौर विषयों पर बिन्दुवार जानकारी प्रस्तुत की गई।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri