April 27, 2026

सांसद ने मांगी केंद्रीय गृहमंत्री से मदद।

एक्सपोज़ टुडे, दिल्ली।
सांसद डॉ केपी यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात कर बाढ़ प्रभावितों को शीघ्र उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग रखी। सांसद यादव ने गृह मंत्री से कहा कि अतिवृष्टि से मेरे संसदीय क्षेत्र के जिला शिवपुरी,गुना एवं अशोक नगर में भारी नुकसान हुआ है। जिसमे भी शिवपुरी में अतिवृष्टि से सर्वाधिक जनजीवन प्रभावित हुआ है। किसानों की हजारों एकड़ जमीन पर फसलें बर्बाद हो गईं, पशुओं और मकानों को अत्यधिक क्षति हुई है। कई नागरिक बेघर हो गए हैं। अतिवृष्टि से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र वासियों की समस्याओं को देखते हुए समुचित मुआवजा जल्द प्रदान किए जाने की आवश्यकता है। जिस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन सांसद डॉक्टर के पी यादव को दिया।

लोकसभा संसदीय क्षेत्र गुना-शिवपुरी-अशोकनगर में अतिवृष्टि से जनजीवन अस्त व्यस्त है, शिवपुरी-कोलारस के अनेक भागों में बाढ़ से नागरिकों का काफी नुकसान हुआ है। राज्य व केंद्र सरकार नागरिकों की सुरक्षा हेतु हर संभव प्रयास कर रही है।वायु सेना, एनडीआरएफ,एसडीआरएफ की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। दिल्ली में संसद के मानसून सत्र में व्यस्त गुना-शिवपुरी-अशोकनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉक्टर के पी यादव सतत स्थानीय प्रशासन व नागरिकों के संपर्क में बने हुए हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri