April 27, 2026

इंदौर में परिवहन विभाग ने चलाया (चैकिंग)नौटंकी अभियान। 24 वाहनों पर चालान की नौटंकी कर 22 हजार से अधिक का जुर्माना किया वसूल।

एक्सपोज़ टुडे। 
इंदौर के खंडवा रोड या बायपास पर दुर्घटना होने के बाद अचानक से परिवहन विभाग जागता है और फिर शुरू होती है चालान और चैकिंग की नौटंकी शुरू। इस नौटंकी को विधिवत अभियान कहा जाता है।
गणपति घाट पर हुई दुर्घटना के बाद परिवहन विभाग खाना पूर्ति और दिखावे के लिए सड़क पर उतर गया।
80 गाड़ियों को चेक कर 22 हज़ार 5 सौ का जुर्माना किया गया। फिर इसका विधिवत प्रेस नोट जारी कर दिया गया।
प्रेस नोट इस प्रकार है
 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय एवं सम्भागीय परिवहन सुरक्षा स्क्वाड इंदौर द्वारा लोक परिवहन वाहनों सहित अन्य वाहनों हेतु खंडवा रोड पर आज विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
 इस दौरान 80  से अधिक वाहनो  को चेक किया गया। वाहनो के परमिट ,फिटनेस ,रजिस्ट्रेशन, बीमा ,पीयूसी आदि दस्तावेज चेक किये गए। क्षमता से अधिक सवारी,तेज गति से वाहन चलाने ,परमिट शर्तो का उल्लंघन, वाहन चलाते समय चालक द्वारा मोबाइल पर बात करने, प्रेशर हॉर्न, आदि की जाँच की गई। मोटर व्हीकल अधिनियम  की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 24 वाहनों पर चलानी कार्यवाही की गई। जिनसे 22 हजार 500 रूपये  जुर्माना राशि वसूल की गई।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri