April 24, 2026

सीएम शिवराज से मिलने पहुंचे बुजुर्ग को एसपी ने धक्का देकर जमीन पर गिराया।

एक्सपोज़ टुडे,उज्जैन।
उज्जैन दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जब कार्यक्रम समाप्ति के बाद निकल रहे थे तभी एक बुजुर्ग मुख्यमंत्री को आवेदन देने उनकी कार के पास पहुंचा लेकिन सुरक्षा में तैनात एसपी ने असंवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें धक्का देकर सीएम की कार से दूर कर दिया लेकिन इस धक्के के कारण बुजुर्ग जमीन पर गिर गया. जिसे पास में ही खड़े अन्य पुलिसकर्मी ने सहारा देकर उठाया.

इसके बाद तत्काल पुलिसकर्मी और कुछ लोगों द्वारा बुजुर्ग को उठाकर सीएम से मिलाते हैं.
दरअसल कलिदास अकादमी में दिव्यंगों को साईकल वितरण कार्यक्रम के बाद निकल रहे सीएम के सामने एक बुजुर्ग आवेदन देने पहुंचे, तो बुजुर्ग को एसपी ने धक्का देकर नीचे गिरा दिया. जिसके बाद सीएम खुद गाड़ी से उतरकर सज्जन से आवेदन लेते हैं।
बता दें कि सीएम शिवराज आज तीन कार्यक्रम में हिस्सा लेने कैबिनेट के कुछ मंत्रियो के साथ उज्जैन पहुंचे थे. जिसमें सीएम ने सबसे पहले उज्जैन-आलोट लोकसभा सीट के दिव्यंगों को बैट्री चकित सायकल भेंट की. इसके बाद सीएम शिवराज सिंह महाकालेश्वर विस्तारीकरण में समॉर्ट सिटी के प्रजेंटेशन को देखने पहुंचे. वहीं आखिर में सीएम ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नवीन कार्यलाय का उद्वघाटन किया और कार्यकर्ताओ को संबोधित किया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri