Xpose Today News
राजधानी भोपाल में सिया (SEIAA – स्टेट एनवायरनमेंट इम्पैक्ट असेसमेंट अथॉरिटी) के चेयरमैन और प्रमुख सचिव एप्को डायरेक्टर व सिया सचिव के बीच हुए हाई वॉल्टेज विवाद के बाद अब प्रमुख सचिव और सिया सचिव पर गाज गिर गई है। दोनों को हटा कर दूसरे विभाग में भेज दिया है।
सिया (SEIAA – स्टेट एनवायरनमेंट इम्पैक्ट असेसमेंट अथॉरिटी) के चेयरमैन शिव नारायण सिंह चौहान और एप्को डायरेक्टर व सिया सचिव उमा आर माहेश्वरी के बीच पर्यावरणीय मामलों में स्वीकृति देने की बैठक न बुलाने को लेकर शुरू हुआ विवाद एफ़आइआर कराने और चेयरमैन का दफ़्तर सील कराने तक पहुंच गया। सिया के चेयरमैन ने इसको लेकर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है और प्रमुख सचिव पर्यावरण विभाग नवनीत मोहन कोठारी तथा सिया की सचिव उमा आर माहेश्वरी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की सिफारिश कर दी थी। हाई वॉल्टेज हंगामे के बाद प्रमुख सचिव नवनीत मोहन कोठारी को प्रमुख सचिव पर्यावरण विभाग पर्यावरण आयुक्त, महानिदेशक एप्को के पद से हटा कर प्रमुख सचिव गवर्नर हाउस बनाया है। वहीं एप्को डायरेक्टर व सिया सचिव उमा आर माहेश्वरी को भी हटा दिया है।
यह पूरा मामला 450 मामलों में पर्यावरणीय अनुमति दिए जाने से जुड़ा है। इस मामले में खनन माफिया से मिलीभगत के आरोप पत्र में लगाए गए हैं।”

