Xpose Today News
इंदौर की ट्रेफ़िक पुलिस ने ट्रेफ़िक रूल तोड़ने वालों को अनूठा सबक दिया।एग्रीकल्चर चौराहे पर ट्रेफ़िक रूल तोड़ कर जाने वालों को पुलिस न सिर्फ़ रोक कर कार्रवाई रही है। बल्कि उन्हें चौराहे पर ट्रेफ़िक सुधारने के लिए खड़ा कर रही है।जो गलती कर रहे थे वे अन्य लोगों को ऐसी गलती न करने सही लेन में चलने ट्रेफ़िक रूल मानने के लिए कह रहे हैं।
एसीपी ट्रेफ़िक ज़ोन 3 हिंदू सिंह मुवेल ने बताया यातायात पुलिस ने एक अनूठा अभियान शुरू किया है, जिसमें नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को न केवल दंडित किया जा रहा है, बल्कि उन्हें यातायात प्रबंधन की जिम्मेदारी भी सौंपी जा रही है। इस विशेष चेकिंग अभियान में तीन सवारी बैठाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर सख्ती बरती गई। एसीपी ट्रेफ़िक मुवेल ने बताया चालकों को नियमों का पालन करने की चेतावनी दी। उल्लंघनकर्ताओं से चौराहे पर यातायात व्यवस्था को सुचारू करने में सहयोग लिया गया और 11 वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। यह नवाचार न केवल नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाता है, बल्कि उल्लंघनकर्ताओं को अपनी गलती सुधारने का अवसर भी देता है।

