April 27, 2026

इंदौर से 15 गाड़ियों में भरकर पहुंची ईडी (डायरेक्टरेट ऑफ एनफ़ोर्समेंट) की टीम पीपुल्स ग्रुप के भोपाल के ठिकानों पर की रेड।

एक्सपोज़ टुडे।

इंदौर से भोपाल (ईडी डायरेक्टरेट ऑफ एनफ़ोर्समेंट) की टीम  15 गाड़ियों में टीम गई और पीपुल्स ग्रुप के भोपाल के ठिकानों पर रेड की।मुंबई से इंदौर से पहुंची टीम ने  देर रात 1 बजे पीपुल्स ग्रुप के करोंद निशातपुरा स्थित ठिकानों पर सर्चिंग की। इसके बाद सुबह 6 बजे से मालवीय नगर स्थित अखबार के दफ्तर में सर्च किया। ग्रुप के कर्ताधर्ताओं के घरों में भी जांच चल रही है। टीम ने जो दस्तावेज बरामद किए हैं, उनकी फोटोकॉपी कराई गई है। जहां-जहां सर्च जारी है, वहां टीम किसी को अंदर आने नहीं दे रहे है।मुंबई से भोपाल आई ईडी की टीम 5 ठिकानों पर सर्च कर रही है। विदेशी फंडिंग के साथ फाइनेंशियल गड़बड़ी के आरोपों की जांच की जा रही। टीम इससे जुड़े दस्तावेज खंगाल रही है, कुछ दस्तावेज जब्त भी किए हैं। टीम ग्रुप से जुड़े कुछ लोगों से भी पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में बड़ी फाइनेंशियल गड़बड़ी होने की बात सामने आ रही है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri