May 10, 2026

चोरों के हौंसले बुलंद, कलेक्ट्रेट में काटी जेब

शिवपुरी। शिवपुरी में चोरों के हौसलें इतने बुलंद है कि उन्होंने कलेक्टर कार्यालय में ही एक व्यक्ति की जेब काट दी। पीड़ित व्यक्ति अपनी परेशानी लेकर जनसुनवाई में पहुंचा था।

शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय में लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। खनियांधाना क्षेत्र के इमलिया ग्राम के अमोल सिंह अपनी परेशानी लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचें। लेकिन यहाँ किसी ने उनकी जेब काट ली। जेब में छह हजार आठ सौ रुपए थे।

अमोल सिंह ने बताया कि वह तो अपनी फरियाद कलेक्टर साहब को सुनाने के लिए आए थे लेकिन उनकी जेब कट गई। अमोल सिंह ने कहा कि उनकी पत्नी समूह संचालित करती हैं और मिड-डे मील का खाना बनाती हैं। लेकिन पिछले कई दिनों से उनकी पत्नी को भुगतान नहीं हुआ है। यह पीड़ा और परेशानी वह कलेक्टर कार्यालय में संचालित जनसुनवाई में बताने आए थे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri