May 10, 2026

बढ़ती प्याज की क़ीमतों के बीच बढ़ रही प्याज की चोरी, खेतों से प्याज चोरी

मंदसौर। प्याज की बढ़ती कीमतों ने उसे इतना कीमती बना दिया है कि अब चोरों की नजर भी उस पर आकर ठहर गई है। मंदसौर में चोरों ने एक किसान के प्याज से भरे खेत पर हाथ साफ़ कर दिया। चोर करीब छह क्विंटल प्याज चोरी करके ले गए। चोरी हुए प्याज की कीमत लगभग 30 हजार आंकी जा रही है।

अभी तक हम मंदसौर जिले में अफीम चोरी के मामले सुनने में आते थे लेकिन इस बार किसान के खेत से अफीम नहीं बल्कि प्याज चोरी हुए हैं। मंदसौर जिले में नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के रिछा गांव में रहने वाले किसान जितेंद्र धनगर के खेत में चोरों ने हाथ साफ़ कर दिया। जितेंद्र का कहना है कि उसे पिछली बार प्याज में काफी नुकसान गया था। इस नासिक जाकर अच्छे प्याज के बीज खरीदें। जितेंद्र को उम्मीद थी कि इस बार उसे प्याज में नुकसान नहीं बल्कि फायदा होगा। लेकिन उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसके प्याज पर चोरों की भी नजर टिकी हुई है। रात के समय चोरों ने जितेंद्र के खेत से लगभग 6 क्विंटल प्याज चोरी कर लिए।

जितेंद्र ने नारायणगढ़ थाने में प्याज की चोरी की रिपोर्ट लिखवाई है। इस मामले में मन्दसौर एडिशनल एसपी मनकामना प्रसाद ने बताया कि नारायणगढ़ थाने पर जितेंद्र ने खेत से प्याज चोरी होने की रिपोर्ट लिखवाई है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 30 हजार है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है तथा चोरों की तलाश कर रही है।

काफी सालों से मंदसौर जिले में प्याज के भाव जमीन पर थे। हालात इतने बदतर थे कि प्याज उगाने वाले किसान प्याज का सही दाम न मिलने पर मंडी में ही प्याज फेंक कर आ रहे थे। लेकिन अचानक बड़े प्याज के दामों ने किसानों के लिए प्याज की अहमियत काफी बढ़ा दी है। जितेंद्र के खेत पर चोरी होने के बाद उसने निर्णय लिया है कि अब वह बाकी के बचे हुए प्याज की रखवाली खुद ही करेगा, जिसके लिए उसने खेत पर ही खाट लगा कर हाथ में कुल्हाड़ी ले ली है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri