March 19, 2026

पुलिस ने वन प्लस शो रूम पर डकैती डालने की योजना बनाते लुटेरों को पकड़ा । युवती ने दिया पुलिस को धन्यवाद।

एक्सपोज़ टुडे, इंदौर।
विजय नगर पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए कुछ युवकों को पकड़ा है इनसे जब पुलिस ने सघन पूछताछ की तो इन लुटेरों ने
पूछताछ में बताया कि यह लोग विजय नगर व एमआईजी, बाणगंगा, हीरा नगर, परदेसीपुरा क्षेत्रों के आसपास के इलाके में सुनसान सड़क पर पैदल और गाड़ी पर जाने वाली महिलाओं और युवतियों से पर्स और मोबाइल छीन लेते थे। उन्होंने करीब एक दर्जन वारदात कबूल की है। आरोपी के पास से मोबाइल, पर्स और चोरी की3 मोटरसायकल मिली है। जिससे यह वारदात करते थे । आरोपियों ने एक ऐसी युवती को भी लूट लिया जिसकी माँ बीमार थी और पर्स में इलाज कराने के लिए आयुष्मान कार्ड रखा था। पीड़ित युवती ने अपना पर्स लूटने की शिकायत विजयनगर पुलिस को की थी। युवती की मां का अस्पताल में इलाज चल रहा था। अस्पताल से घर लौटते समय लूट की वारदात हुई थी। आयुष्मान कार्ड रहा था जिसके जरिए उसकी मां का इलाज चल रहा था। कार्ड नहीं होने कारण उसे परेशानी उठाना पड़ रही थी। इसी के चलते वह काफी परेशान थी। विजय नगर पुलिस ने युवती को बुला कर उसका पर्स और आयुष्मान कार्ड दे दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते युवती को पर्स मिल गया। जिसमें उसका कार्ड भी था। युवती ने थाने पहुंचकर थाना स्टाफ़ और आरक्षक धर्मेंद्र तथा निलेश और पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए खुशी जताई।

विजयनगर पुलिस को शनिवार रात जानकारी मिली थी कि सत्य साईं चौराहे के पास खाली प्लाट पर कुछ संदेही युवक खड़े हैं। यह लोग किसी वारदात की योजना बना रहे हैं। इस जानकारी पर थाना प्रभारी विजयनगर ने दो पुलिस टीमें बनाई। पुलिस टीम में घेराबंदी कर मौके से साहिल उर्फ पुरूषोत्तम पिता मुन्ना संधवाने उम्र 18 साल निवासी भवानी नगर बाणगंगा, साहिल अली उर्फ इमाम हुसैन पिता मोहम्मद रफीक उम्र 18 साल निवासी भवानी नगर सांवेर रोड, जाबीर पिता जाकिर खान उम्र 18 साल निवासी साउथ गाडराखेडी, निखिल उर्फ लक्की पिता महेश श्रीवास उम्र 24 साल निवासी प्रकाशचन्द्र सेठी नगर, प्रवीण उर्फ छोटू उर्फ पांगा पिता धर्मेन्द्र श्रीवास उम्र 21 साल निवासी प्रकाशचन्द्र सेठी नगर, हर्ष उर्फ गोपी काले पिता प्रकाशचन्द्र काले उम्र 20 साल निवासी सेठी सम्बध नगर भमौरी को गिरफ्तार किया।
विजय नगर थाने लाकर आरोपी से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि यह लोग सत्य साईं चौराहे पर स्थित वनप्लस मोबाइल के शोरूम पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे। कुछ समय पहले विजय नगर पुलिस ने आरोपी हर्ष, प्रवीण को गिरफ्तार किया था। जेल से जमानत के लिए रुपए की जरूरत थी। उनके परिवार ने कर्ज लेकर जमानत कारवाई थी। जमानत मिलने पर 15 दिन पहले ही यह लोग बाहर आए थे। कर्ज का पैसा लौटाने के लिए यह लोग वारदात करने लगे। आरोपियों ने उज्जैन में भी लूट की वारदात करना बताया है। इस बारे में उज्जैन पुलिस को भी जानकारी दी है।

इस कारवाई में थाना प्रभारी विजय नगर, सउनि बी के जाटव, प्र आ सुरेश मिश्रा, आ निलेश, आर. राजेश पाल, आर. शुभम मिश्रा, वरि. आर. लोकेश ठाकुरिया आर. धर्मेन्द्र शर्मा Nilesh की सराहनीय भूमिका रही।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri