March 16, 2026

दो पुलिसकर्मियों के परिवारों के तीन लोगों की कार एक्सीडेंट में मौत, चार घायल।

एक्सपोज़ टुडे,ग्वालियर।
सड़क दुर्घटना में पुलिस विभाग के एक सिपाही और उसके साथी सिपाही की पत्नी और बच्ची की मौत हो गई।

मुरैना के सबलगढ़ का एक परिवार कार से शाजापुर जा रहा था। धनतेरस की रात को ये लोग निकले थे और गुना के बीनागंज में बरखेड़ा गांव के पास रात करीब तीन बजे उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे गाड़ी चकनाचूर हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए।

मुरैना के दो सिपाहियों के परिवार कार से शाजापुर की तरफ जा रहे थे कि गुना के पास उनकी गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। तीन साल की बच्ची सहित इन परिवारों के तीन लोगों की इसमें मौत हो गई। मृतकों में एक सिपाही और उसके साथी सिपाही की पत्नी व बच्ची शामिल है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बच्ची सहित तीन लोगों की मौत 
चकनाचूर हुई कार में से शवों व घायलों को बाहर निकाला गया। घायलों को एनएचएआई की एंबुलैंस में जिला अस्पताल ले जाया गया। मृत तीन साल की बच्ची और दो अन्य लोगों के शवों को बीनागंज के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मौके पर सिपाही देवेंद्र दुबे उम्र 24, दूसरे कॉन्स्टेबल नीरज शर्मा की पत्नी और तीन साल की बेटी प्रियांशी ने दम तोड़ दिया। हादसे में देवेंद्र की पत्नी वैशाली दुबे घायल हैं। पोस्टमॉर्टम के लिए दो मृतकों को बीनागंज अस्पताल और एक मृतक बच्ची को जिला अस्पताल भेज दिया गया। मुरैना में उनके परिवार वालों को सूचना दी गयी है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri