April 27, 2026

टीआई ने किया बलात्कार, दर्ज हुई धारा 376 की एफ़आइआर।

एक्सपोज़ टुडे, होशंगाबाद।
फिर हुई खाकी दाग़दार।टीआई ने मदद के बहाने महिला से बलात्कार किया।
मदद के बहाने महिला से बलात्कार करने के मामले में रामपुरगुर्रा थाना प्रभारी राजन गुर्जर पर आइपीसी की धारा 376 के तहत एफआइआर दर्ज की गई है। महिला थाना प्रभारी सुरेखा निमोदा ने बताया कि इटारसी की 38 वर्षीय विवाहिता ने एसआइ राजन गुर्जर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजन छह महीने पहले इटारसी थाने में पदस्थ था। इस दौरान महिला उसके पास शिकायत लेकर आई थी। मदद के बहाने राजन ने
उसका मोबाइल नंबर ले लिया
बाद में उसने महिला से कई बार रेप किया। बाद में महिला कुछ दिन उसके साथ लिव इन में भी रही, लेकिन जब उसे लगा कि एसआइ धोखा दे रहा है तो उसने केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri