May 9, 2026

टाइगर और सैलानी आमने-सामने, दो सौ मीटर रिवर्स चलाई जीप

होशंगाबाद। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में टाइगर का दीदार करने पहुंचे सैलानियों की जान उस समय अटक गई जब टाइगर से उनका आमना-सामना हो गया। टाइगर सैलानियों से भरी जीप के सामने आ गया और उनकी ओर बढ़ने लगा। ड्राइवर ने करीब दो सौ मीटर रिवर्स गाड़ी चलाई और दुसरे से मोड़ पर जीप चलाकर टाइगर से पीछा छुड़ाया।

घटना मंगलवार दोपहर की है। नेशनल पार्क के मढई से चूरना के जंगलों की तरफ सफारी कर रहे सैलानियों का सामना टाइगर से हो गया। जंगली पगडंडी पर चल रही जीप के सामने अचानक टाइगर आ गया। टाइगर को देख ड्राईवर ने जीप रोकी और टाइगर के हटने का इंतजार करने लगे।

कुछ देर चहलकदमी करने के बाद टाइगर सैलानियों से भरी जीप की तरफ आने लगा। टाइगर को अपनी तरफ आता देख ड्राइवर और गार्ड ने जीप को जंगली रास्तों पर रिवर्स दौड़ाना शुरू कर दिया। करीब दो सौ मीटर रिवर्स चलने के बाद एक मोड़ पर जीप को डालकर ड्राइवर ने टाइगर से पीछा छुड़ाया। जीप में महिला- पुरुषों के साथ बच्चे भी मौजूद थे। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri