दमोह। शराब के नशे में एक युवक को ट्रेन में चढ़ना भारी पड़ गया। ट्रेन में चढ़ते समय अचानक युवक नीचे गिर गया। हालाँकि गनीमत रही कि युवक को कुछ नहीं हुआ। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
रोगंटे खड़े कर देने वाला यह वीडियो दमोह रेलवे स्टेशन का है। यहाँ शराब के नशे में ट्रेन में चढ़ते वक्त युवक नीचे गया। युवक ट्रेन के पहियों और प्लेटफोर्म के बीच फंसा रहा। कुछ देर चलने के बाद ट्रेन रोकी गई और युवक को सही सलामत बाहर निकाला।
