Xpose Today News
मध्य प्रदेश शासन ने नए साल में पुलिस विभाग में सर्जरी करते हुए करीब 14 आईपीएस अफ़सरों के ट्रांसफर किए हैं। इसमें भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारि मिश्र और ट्रांसपोर्ट कमिश्नर भी शामिल है। उज्जैन एडिजी उमेश जोगा को ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बनाया गया है। वहीं हरिनारायण चारि को पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी में आईजी बनाया है। आईपीएस राकेश गुप्ता की फिर से उज्जैन वापसी हुई है उन्हें एडिजी उज्जैन बनाया गया है।

