उमरिया। प्रदेश में कुपोषण दूर करने के लिए कमलनाथ सरकार ने आंगनबाड़ियों में अंडा बांटने का निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले का विपक्ष विरोध कर रहा है। वहीँ उमरिया में आदिवासियों ने आंगनबाड़ियों में अंडा बांटने के पक्ष में रैली निकाली।
आदिवासियों ने शहर के मुख्य मार्गो से निकाली रैली और कलेक्ट्रेट का घेराव किया। साथ ही 17 हजार आदिवासियों ने हस्ताक्षर कर प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
