विदिशा। विदिशा में आबकारी विभाग ने लगभग 40 लाख रुपए की शराब को नष्ट किया। इस शराब को विभिन्न अपराधों में जब्त किया गया था। इनका अवैध परिवहन या बिक्री की जा रही थी।
दरअसल विदिशा में आबकारी विभाग हर तीन साल में अवैध रूप से जब्त शराब को न्यायालय से मामला निपटने के बाद इसी तरह से नष्ट करता है। बीते दिन भी अंग्रेजी, देशी, बियर समेत सभी ब्रांड की शराब को जेसीबी मशीन के जरिए सोठिया इलाके के डंप एरिया में नष्ट किया गया।
लगभग 40 लाख रुपए की शराब को अलग-अलग इलाकों में अवैध रूप से लाई जा रही शराब या बिक्री के दौरान जब्त किया गया था। जब्त की गई शराब के मामलों को न्यायालय में रखा जाता है। मामलों का निपटारा होने के बाद शराब के जखीरे को इसी तरह से नष्ट किया जाता रहा है।
