March 16, 2026

दीपावली के दिन ट्रीपल मर्डर पति-पत्नी, बेटे की हत्या, घर के अंदर फर्श पर मिले शव।

एक्सपोज़ टुडे,होशंगाबाद।
सिवनीमालवा बानापुरा वार्ड तीन दुर्गा कॉलोनी में दंपत्ती और उनके 12 साल के बेटे के घर के अंदर फर्श पर शव मिले हैं। वारदात दीपावली की शाम की है। पुलिस के मुताबिक़ तीनों मृतक के सिर पर पहले वार किया गया इसके बाद गला काटा गया। एसपी गुरकरन सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना कर आरोपियों को पकड़ने के लिए 4 टीमें गठित की।
पुलिस के मुताबिक़ दीपावली की रात सिवनीमालवा बानापुरा वार्ड तीन दुर्गा कॉलोनी में रहने वाले योगेश उर्फ पप्पू नामदेव 35 वर्ष, पत्नी 32 वर्ष सुनीता और 12 बेटे दिव्यांश की धारदार हथियार से घर में घुसकर हत्या कर दी गई। तीनों के शव घर के अंदर फ़र्श पर पड़े मिले।
मृतक योगेश उर्फ पप्पू नामदेव 35 पान की दुकान लगाता था मृतक की पत्नी 32 सुनीता आटा चक्की व किराना दुकान संभालती थी।
गुरुवार को नामदेव दंपत्ती ने दुकान नही खोली थी।योगेश के माता पिता आवलीघाट पर नारियल की दुकान लगाते हैं।

पुलिस को मिले अहम सुराग
घटना के बाद
डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। सिवनीमालवा पुलिस ने चोरी की नियत से घर मे घुसकर हत्या करने व साक्ष्य छुपाने का केस दर्ज कर लिया है। एसपी के मुताबिक हत्याकांड को किसी परिचित ने ही अंजाम दिया है। घर का सामान बिखरा नही है। और अलमारी में चाबी लगी मिली है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri