March 16, 2026

ब्लैकमेलिंग से परेशान प्रभारी टीआई ने पत्नी को गोली मार किया था सुसाइड।

एक्सपोज़ टुडे,शहडोल।

पत्नी की गोली मारकर हत्या कर सुसाइड करने वाले थानेदार के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है।
पनवार थाना प्रभारी हीरा सिंह और उनकी पत्नी रानी सिंह को लंबे समय से दो युवक ब्लैकमेल कर रहे थे। इनसे परेशान होकर थानेदार ने घटना को अंजाम दिया।

शहडोल पुलिस के अनुसार अनूपपुर ज़िले के चचाई थाना के खम्हरिया गांव के रहने वाले संजय सिंह आर्मो और सोनू यादव को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। थाना प्रभारी की पत्नी रानी का प्रेम संबंध पहले संजय सिंह से था बाद में दोनों के बीच अनबन हुई और विवाद हो गया।

इस दौरान रानी का प्रेम संबंध सोनू यादव से हो गया। यह बात पहले प्रेमी संजय सिंह को नागवार गुजरी। इस बात से ख़फ़ा होकर संजय सिंह थाना प्रभारी की पत्नी रीना को ब्लैकमेल करने लगा।

ब्लैकमेलिंग का यह सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा। संजय और रानी के बीच कई बार विवाद भी हुआ। जब रानी ने संजय की बात नहीं मानी तो उसने रानी के आपत्तिजनक वीडियो और फ़ोटो उसके थानेदार पति हीरा सिंह को भेज दिए ।

दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है।
संजय सिंह और सोनू यादव नाम के दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। आरोपी आपत्तिजनक फ़ोटो वीडियो भेजकर दंपति को ब्लैकमेल कर रहे थे। सुसाइड नोट में भी इस बात का उल्लेख मृत थानेदार ने किया है।
अवधेश गोस्वामी, एसपी शहडोल

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri