भिण्ड। भिण्ड प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली दूध बनाने का सामान बेचने वाले दो गोदामों पर छापा मारा। प्रशासन ने यहाँ से बड़ी मात्रा में नकली दूध बनाने का सामान जप्त किया।
प्रशासन ने यह कार्रवाई सुबह ऊमरी थाना क्षेत्र में नकली दूध का सामान ले जा रही गाड़ी को पकड़ने के बाद की। इन सामान की मदद से त्यौहार के समय बड़ी मात्रा में नकली दूध और मावा तैयार कर बाजार में बेचा जाता है।
प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि गोपनीय सुचना के आधार कलेक्टर और एसपी के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। प्रशासन को यहाँ से कास्टिक पाउडर, केमिकल सहित नकली दूध और मावा तैयार करने की चीजें मिली है।
