जबलपुर। जबलपुर से सागर जा रही एक यात्री बस कटंगी के पास नाले में पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। बस सुबह आठ बजे जबलपुर से रवाना हुई थी।
