May 14, 2026

बाघिन के लिए आपस में भिड़ रहे टाइगर

मंडला। कान्हा नेशनल पार्क में बाघिन को लेकर दो बाघों के बीच हुई वर्चस्व की लड़ाई का दिलचस्प वीडियो सामने आया है। वीडियो में दो बाघ बाघिन के लिए आपस में लड़ाई करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल टी67 तथा एम3 नाम के यह दो बाघ पार्क के किसली तथा सरही जोन रहते हैं। दोनों बाघों के बीच वर्चस्व की लड़ाई पार्क के सरही जोन में हुई। इस दौरान वहां मौजूद पर्यटकों ने इस नज़ारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया।

दो बाघों अपने सामने लड़ते देख पर्यटकों की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। हालाँकि उनके मन में अनचाहा डर भी था, लेकिन यह अनोखा नजारा कम ही पर्यटकों को देखने को मिलता है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri