सीहोर। भाजपा की वरिष्ट नेता उमा भारती ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के भगवा आतंकवाद वाले बयान पर पलटवार किया है। उमा भारती ने कहा कि अगर हिन्दू सेक्युलर नहीं होता तो हिंदुस्तान भी पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसा धर्म आधारित राज्य होता।
दरअसल उमा भारती सीहोर में प्राचीन गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना करने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में एक मात्र समुदाय हिन्दू ऐसा है जो आतंकवाद को नहीं मानता है। हिंदुस्तान सेक्युलर इसलिए है क्योंकि हिन्दू सेक्युलर है। कांग्रेस ने अपना विवेक खो दिया है।
वहीँ कमलनाथ और ज्योतिरादित्य के बीच जारी घमासान पर उमा भारती ने कुछ भी बयान देने से मना कर दिया। वहीँ कमलनाथ के मध्य प्रदेश में CAA लागू नहीं करने के बयान पर उमा भारती ने कहा कि यह लोग अच्छी तरह से जानते है कि यह संविधान में संशोधित हुआ है और हर राज्य को इसको लागू करना होगा।
