April 26, 2026

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर वरूण गांधी का ट्विट सैनिक को किसी राजनीतिक दफ़्तर की चौकीदारी का न्यौता, उसे देने वाले को ही मुबारक।

एक्सपोज़ टुडे। 
इंदौर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के अग्नि वीर वाले बयान पर बीजेपी के ही वरिष्ठ नेता वरूण गांधी ने  आपत्ति लेते हुए ट्विट किया है।ट्विटर पर वरूण गांधी ने लिखा है जिस महान सेना की वीर गाथाएँ कह सकने में समूचा शब्दकोश असमर्थ हो, जिनके पराक्रम का डंका समस्त विश्व में गुंजाएमान हो उस भारतीय सैनिक को किसी राजनीतिक दफ़्तर की चौकीदारी का न्यौता, उसे देने वाले को ही मुबारक। भारतीय सेना माँ भारती की सेवा की माध्यम है, महज़ एक नौकरी नहीं।
इंदौर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने
कॉन्फ़्रेंस के दौरान अग्नि पथ योजना के बाद तैयार होने वाले अग्नि वीर को लेकर कह दिया की मुझे अगर इस भाजपा ऑफिस में सुरक्षा रखना होगी तो मैं अग्नि वीर को प्राथमिकता दूंगा।
कैलाश बोले मेरा बयान तोड़ मरोड़कर पेश किया गया 

बवाल मचने के बाद राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी ट्विट कर लिखा की मेरा बयान तोड़ मरोड़कर दिखाया गया है। ऐसा कर के वे करमवीरों का अपमान कर रहे हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri