भोपाल। थाना प्रभारी के नाम पर वसूली करते हुए आरक्षक का वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरक्षक टीआई की मर्जी के बिना हम एक पैसा नहीं लेते। टीआई के हिस्से से मैं एक रुपए कम नहीं कर सकता।
वीडियो में नजर आ रहा आरक्षक का नाम विक्रम सिंह है। विक्रम सिंह जीआरपी भोपाल के थाना प्रभारी दुष्यंत जोशी के करता नजर आ रहा है। दरअसल बीते दिनों पुलिस ने ट्रेन में जहरखुरानी के आरोप में रघुराज नाम के बदमाश को गिरफ्तार किया था। इस मामले में रघुराज की पत्नी से आरक्षक विक्रम सिंह थाना प्रभारी के नाम पर वसूली करता नजर आ रहा है।
