इंदौर। भारत-बांग्लादेश के बीच 14 नवंबर से होलकर स्टेडियम में होने वाले टेस्ट मैच के लिए भारतीय और बांग्लादेश की टीम इंदौर पहुँच चुकी है। मैच से पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली शूटिंग के लिए श्रीजी वेल्ली भिचोली की केम्पस श्रीजी हाइट में पहुंचे।
यहाँ विराट कोहली बच्चों के बीच पहुंचें और उन्होंने बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेला। विराट कोहली को अपने बीच पाकर बच्चे भी खासे उत्साहित नजर आए। वहीँ रहवासी भी विराट कोहली को देखकर खुश हो गए।
