डॉ. पारुल माहेश्वरी
एमबीबीएस, एमडी (पैथोलॉजी),
पिछले 7 वर्षों से टैरो रीडिंग के माध्यम से सटीक मार्गदर्शन प्रदान कर रही हैं।बहुराष्ट्रीय कंपनियों और बड़े शहरों में कार्यशालाओं का अनुभव।
वे लाइफ कोच, काउंसिलर एवं रेकी हीलर के रूप में लोगों को रिलेशनशिप, मनी,पैरेंटिंग जैसे विषयों पर गाइड करती हैं।
साप्ताहिक राशिफल – जीवन दिशा और सुझाव (3rd May- 9th May)
♈ मेष (Aries) | 21 मार्च – 19अप्रैल
*दिशा* – अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। करियर में साझेदारी के नए अवसर सामने आ सकते हैं। किसी पुराने रिश्ते में आई दूरियाँ समाप्त होकर पुनः मेल-मिलाप संभव है।
*सुझाव* : आपके भीतर वह हर शक्ति मौजूद है जिससे आप अपने सपनों को साकार कर सकते हैं—डर से जीतकर पहला कदम बढ़ाएं।
♉ वृषभ (Taurus) | 20 अप्रैल – 20 मई
*दिशा* – अचानक जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन आएगा, जो आपकी बेहतरी के लिए होगा। कुछ पुरानी चीज़ें छूट जाएँगी ताकि नई शुरुआत हो सके।
*सुझाव* : जीवन के तूफानों के बीच भी अपने मन की शांति बनाए रखें—यही आपके हार न मानने के जज़्बे को दिखाता है।
♊ मिथुन (Gemini) | 21 मई – 20 जून
*दिशा* – आप हर निर्णय सोच-समझकर लेते हैं और इस सप्ताह भी एक महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा। आपके अच्छे कर्मों का फल मिलने का समय आ गया है।
*सुझाव* : सी बीच पर या पानी के पास समय बिताएँ— तरोताज़ा महसूस करेंगे। आपको सही दिशा और स्पष्टता मिलेगी।
♋ कर्क (Cancer) | 21 जून – 22 जुलाई
*दिशा* – करियर में नया रोल या जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। आप एक लीडर के रूप में उभरेंगे और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। दूसरों की बात भी सुनें और सबको साथ लेकर चलें।
*सुझाव* : जीवन में जो अच्छा है, उसके लिए कृतज्ञ रहें और प्रकृति के साथ समय बिताएँ।
♌ सिंह (Leo) | 23 जुलाई –22 अगस्त
*दिशा* – इस समय जिम्मेदारियों का भार अकेले उठा रहे हैं, लेकिन चिंता न करें—आप अपनी मंजिल के बहुत करीब हैं। यह समय आपके धैर्य की परीक्षा ले रहा है। ज़रूरत पड़ने पर मदद लेने में संकोच न करें।
*सुझाव* : अपनी भावनाओं को दबाएँ नहीं, बल्कि स्वीकार करें।कभी-कभी आँसू भी healing का हिस्सा होते हैं। खुद को जज न करें।
♍ कन्या (Virgo) | 23 अगस्त – 22 सितंबर
*दिशा* : आप अपनी इच्छाशक्ति और फोकस से सफलता पाएँगे। करियर में तेज़ी दिखेगी, लेकिन जल्दबाज़ी से बचना आवश्यक है। कुछ निर्णयों को लेकर मन में दुविधा हो सकती है- देखें कि आप किस रास्ते पर आगे बढ़ना चाहते हैं।
*सुझाव* : हर अनुभव को एक सीख मानें, जो हर दिन आपको बेहतर बना रहा है। इस हफ्ते कोई किताब पढ़ें।
♎ तुला (Libra) | 23 सितंबर – 22 अक्टूबर
*दिशा* : आपने अतीत में कुछ निवेश किए थे जिसके फायदे का अब आप इंतजार कर रहे हैं। जीवन में धीरे-धीरे स्थिरता और संतुलन आएगा।
*सुझाव* : आपकी सकारात्मक सोच दूसरों को भी प्रेरित करेगी—अपनी स्पष्टता बनाए रखें।
♏ वृश्चिक (Scorpio) | 23 अक्टूबर – 21 नवंबर
*दिशा* : आप लगातार अपने स्किल्स पर काम कर रहे हैं। कुछ नया सीख रहे हैं।रिश्तों में थोड़ा अतिरिक्त प्रयास करना पड़ सकता है। आपकी मेहनत अवश्य रंग लाएगी।
*सुझाव* : अपनी ऊर्जा को संतुलित रखें— ध्यान, जल और मंत्र आपकी शक्ति बढ़ाएंगे।
♐ धनु (Sagittarius) | 22 नवंबर – 21 दिसंबर
*दिशा* : सच्चाई से भागने के बजाय उसे समझें और उसी के आधार पर निर्णय लें। दिल की सुनें पर सच को अनदेखा न करें। करियर में दो विकल्प सामने आ सकते हैं।
*सुझाव* : आप अच्छी चीज़ें अपने लिए मेनिफेस्ट कर सकते हैं। डायरी में इसे लिखना एक अच्छा विकल्प है।
♑ मकर (Capricorn) | 22 दिसंबर – 19 जनवरी
*दिशा* : इस हफ्ते आपकी चमक सितारों सी होगी। जीवन में एक नई रोशनी और उम्मीद आएगी। अपनी हीलिंग पर ध्यान देंगे। जीवन में सभी चीज़ों में संतुलन बनाकर चलें।
*सुझाव* : खुद से अच्छी बातें कहें, आपकी जल्दी ग्रोथ होगी। दूसरों से अपनी तुलना न करें।
♒ कुंभ (Aquarius) | 20 जनवरी –18 फरवरी
*दिशा* – आप कुछ नया सीखेंगे या आपको कोई नई जानकारी मिलेगी। आप चीज़ों को समझने की कोशिश करेंगे। जागरूक रहें, और नए मौकों पर नज़र रखें।
*सुझाव* : किसी बात की गहराई में जाकर असली वजह को समझें।हो सकता है जैसा दिख रहा है वैसा है नहीं। सतही बातों से बचें।
♓ मीन (Pisces) | 19 फरवरी– 20 मार्च
*दिशा* – जीवन में सफलता आने वाली है। अंधेरे से रोशनी की तरफ बढ़ेंगे। सरकारी नौकरी के योग हैं। पिता का विशेष स्नेह मिलेगा।
*सुझाव* : अपनी जड़ों से जुड़े रहें। किसी चीज में जल्दबाज़ी न दिखाएं। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें।
