भोपाल। आज सुबह कटारा हिल्स में बर्रई जोड़ हाईवे पर महिला की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। महिला के गले में और शरीरी पर चोटों के निशान है। प्राथमिक तौर पर ऐसा लग रहा है जैसे महिला की हत्या कर चलती गाड़ी से शव फेंका गया है।
महिला का नाम निधि है और वह मंडीदीप की रहने वाली है। महिला के साथ बलात्कार होने की भी संभावना जताई जा रही है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही बलात्कार की पुष्टि हो सकेगी।
