इंदौर। इंदौर में युवक-युवती ने शिप्रा नदी में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। घटना के बाद युवक की तलाश ज़ारी है। युवक का नाम इंदौर निवासी राहुल बताया जा रहा है।
वहीँ युवती को जिला अस्पताल लाया गया है। युवक के नदी में कूदने के बाद युवती बेहोश हो गयी थी। युवती का पति जिला अस्पताल पहुँच गया है। राहुल की भी शादी हो चुकी थी।
