May 4, 2026

मंदसौर के युवराज हत्याकांड में 6 आरोपियों का ख़ुलासा, दो गिरफ़्तार

मंदसौर। मंदसौर में एसआरएम केबल नेटवर्क के संचालक और हिंदूवादी नेता युवराज़ सिंह चौहान की हत्या के मामले में मंदसौर पुलिस ने छह लोगों को आरोपी बनाया है। आरोपियों के नाम दीपक तंवर पिता जीवन, अंकित तंवर पिता अशोक, नागेश उर्फ लाला पिता दिनेश, अनिल दरिंग पिता गोकुल, अरशद पिता अकील खा और फैजान पिता मुजफ्फर है।

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है बाकि आरोपी अभी फरार है। पुलिस सभी आरोपियों के परिजन सहित दोस्त और महिला मित्रों से पूछताछ कर रही है। करीब 20 से 22 लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा कर सकती है।

गौरतलब है कि मंदसौर के अभिनंदन नगर क्षेत्र के होटल पर बाइक से आए अज्ञात हमलावरों ने युवराज़ की तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri