May 10, 2026

शिवपुरी में नशे का जाल: ओवर डोज़ से युवक की मौत, अब तक चार लोग गांवा चुके हैं जान

शिवपुरी। शिवपुरी जिले में नशे का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दिन स्मैक के ओवरडोज के कारण एक युवक की मौत हो गई। यह इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में नशे के कारण होने वाली चौथी मौत है।

दरअसल शिवपुरी जिले में नशे के कारण लोग असमय मौत का शिकार हो रहा है। गुरूवार को शहर के लुधावली क्षेत्र में रहने वाले एक 19 वर्षीय युवा दिलीप प्रजापति ने स्मैक के ओवरडोज से उसकी जान चली गई। युवक पेशे से ट्रक चालक था और गुरूवार को ही लौटकर आया था। उसके बाद वह अपने घर पहुंचा और वहां से बाजार गया।

यहाँ से दिलीप को लालमाटी क्षेत्र में रहने वाला एक युवक अपने साथ ले गया। वह युवक स्मैक का कारोबार संचालित करता है। वह उसे अपने साथ ले गया और नशा करने के बाद उसे छोड़ गया। जिसके बाद दिलीप की तबियत ख़राब हुई। उसे अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

मृतक युवक के पिता हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि उन्हें कुछ दिन पहले ही यह जानकारी मिली थी कि उनका बेटा नशे की लत में पड़ गया है। वहीँ एसपी राजेश चंदेल का कहना है कि स्मैक के कारोबारियों पर हम लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि राजस्थान और उत्तर प्रदेश के रास्ते मध्य प्रदेश में स्मैक आ रही है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri