रायसेन। रायसेन जिले के बाड़ी नगर क्षेत्र के गाँव सिरबारा में बाघ घुस गया। गाँव में बाघ के घुसने से सिरबारा में दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों को छोड़कर छतों पर बैठ गए है। छतों पर बैठकर बाघ पर नजर रखी जा रही है।
दूसरी तरफ वन विभाग और पुलिस की टीम बाघ को पकड़ने की कोशिश में जुटी है। भोपाल वन विभाग की टीम बाघ का रेस्क्यू करने के लिए रवाना हो चुकी है। प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है।
