April 29, 2026

मध्यप्रदेश में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का कहर, सामने आए 2240 नए मामले

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के 2240 नए मामले सामने आए हैं। इससे प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 83619 हो गई है। वहीं एक्टिव मामलों की संख्या 18992 पर पहुँच गई है।

शुक्रवार को मध्यप्रदेश में कोरोना से 30 लोगों की मौत हुई है। इससे प्रदेश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1691 हो गई है। इस बीच राहत की बात यह है कि शुक्रवार को प्रदेश में 1651 मरीज स्वस्थ होने के बाद अपने घर लौट गए। प्रदेश में अब तक 62936 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

इंदौर में शुक्रवार को 326 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं राजधानी भोपाल में 235, ग्वालियर में 188 और जबलपुर में 170 नए मामले सामने आए हैं। इनके अलावा नरसिंहपुर में 66, खरगोन में 63, शिवपुरी में 57, सागर में 54, विदिशा में 48 और सीहोर में 47 नए मामले सामने आए हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri