April 29, 2026

इंदौर में श्राद्ध पक्ष में अपनों के लिए हुआ अनूठा आयोजन

एक्सपोज़ टुडे, इंदौर। श्राद्ध पक्ष में जहां अपने अपनों को याद कर धूप ध्यान करते हैं। वहीं इन्दौर में राजनीतिक व्यक्ति ने अपने पुराने राजनीतिक साथियों की याद में अनूठा सामूहिक श्राद्ध का आयोजन कर दिवंगतों को याद किया ।

प्रदेश में जहां उप चुनाव को लेकर हर तरफ़ राजनीतिक बयानों और आयोजनों का दौर शुरू हो गया है । इसी राजनीति के बीच इंदौर में एकादशी के दिन भाजपा नेता और खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविन्द मालू ने अनूठा श्राद्ध कर देश के शहीदों, महापुरुषों,भाजपा और आरएसएस के दिवंगत कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों और नेताओं,प्रचारकों,संतो और कोरोना योद्धाओं का गुरुकृपा कॉलोनी में जय सियाराम बाबा हनुमान मंदिर में संस्था आनन्द गोष्ठी के द्वारा आज श्राद्ध कर तर्पण कराने का में पंडित पवन तिवारी और संतों के सानिध्य में शारिरिक दूरी का पालन करते हुए किया।

श्री मालू ने बताया समाज के लिये जो जिए, उनके प्रति हमारा दायित्व है वह पूरा कर रहें है ऐसे महान व्यक्तियों की आत्मा हमे सुपंथ पर ईमानदारी से जन सेवा, समाज सेवा ,राष्ट्र सेवा करने का सामर्थ्य और शक्ति दे यह हमनें पुरखो का श्राद्ध कर उनका स्मरण करते हुए उनसे कृपा बरसाने का आव्हान किया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri