April 27, 2026

दोस्त की मम्मी को खून देने 250 किलोमीटर बाइक चलाकर इंदौर आ गए 25 दोस्त।

 

Xpose Today News
दोस्त की मम्मी की तबीयत ख़राब है खून की कमी है। उन्हें इंदौर रैफर किया है। इतना सुनते ही 25 दोस्त हरकत में आए सभी इकट्ठा हुए और मोटर सायकल उठाकर 250 किलोमीटर दूर इंदौर रवाना हो गए। राखी का त्योहार एक तरफ और दोस्ती एक तरफ इंदौर के अरबिंदो अस्पताल पहुंचे और ब्लड डोनेट किया। इतनी दूर से दोस्ती निभाने का जज़्बा देख डॉक्टरों को भी हैरानी हुई। 

इन सभी ने यह साबित कर दिया की खून के रिश्तों से बढ़कर  इंसानियत और दोस्ती का रिश्ता होता है। असली रिश्ते वही होते हैं जो मुश्किल वक्त में साथ निभाते हैं।”

दरअसल मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ तहसील स्थित बादपुर गांव के कमलेश राठौर की मां राजीबाई कई दिनों से बीमार हैं। उनका इलाज पहले मंदसौर के शासकीय अस्पताल में चल रहा है। रक्त में इन्फेक्शन के कारण डॉक्टरों ने उन्हें 

इंदौर के अरबिंदो अस्पताल के लिए रैफर किया है। उच्चस्तरीय जांच के बाद गंभीर बीमारी का पता चला जिसके बाद डॉक्टरों ने बताया कि मरीज को 50 यूनिट से अधिक की आवश्यकता है। यह खबर जैसे ही बादपुर के युवाओं को मिली, वे तुरंत हरकत में आए।”देशभर में राखी के  त्योहार की धूम के बावजूद अपना घर छोड़ 24 दोस्त 250 किलोमीटर दूर इंदौर के अरबिंदो अस्पताल पहुंचे और एक साथ 20 यूनिट रक्तदान किया। 

“रक्तदान करने वाले युवाओं में प्रदीप राठौर, पारस राठौर, पवन राठौर, शुभम गेहलोत, विष्णु सूर्यवंशी, राहुल मेघवाल, धीरज राठौर, महेश, मनोहर राठौर, कमल राठौर, महेश राठौर, दिलखुश, राहुल, दिलखुश राठौर, मंगल राठौर, कमलेश राठौर, दीपक और विजय शामिल रहे।”

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri