Xpose Today News
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को दो युवकों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ईलाज शुरू होने से पहले ही दोनों युवकों को कलेक्टर ने दिया 25 हजार का ईनाम। इस तरह कलेक्टर ने राह-वीर योजना में संभवतः प्रदेश का पहला प्रकरण किया स्वीकृत।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गोल्डन आवर में घायल को अस्पताल पहुंचाने पर पुरस्कार राशि तय की गई है। इसका उद्देश्य घायल को तुरंत मदद और ईलाज मिले वहीं मदद करने वाले को भी पुरस्कृत किया जाए।
मामला छतरपुर का है। यातायात थाना से प्राप्त प्रकरण अनुसार 9 जून 2025 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत जिला चिकित्सालय के सामने छत्रसाल चौक के पास घटित सड़क दुर्घटना में घायल रामकिशोर अग्रवाल पिता प्रेमनारायण अग्रवाल उम्र 44 वर्ष निवासी किशोर सागर तालाब के पास को समीर खान पिता मुस्ताक खान उम्र 24 साल एवं मोंटी खान उर्फ फैजान खान पिता स्व. रफीक खान उम्र 24 साल निवासी बेनीगंज मोहल्ला छतरपुर द्वारा गोल्डन आवर में जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया। जिससे उनका उपचार तुरन्त प्रारंभ हुआ तथा उनके जीवन की रक्षा हो सकी।
यह है मध्य प्रदेश सरकार की राह-वीर योजना 2025
म.प्र. सरकार द्वारा चलाई जा रही राह-वीर योजना 2025 वरदान साबित हो रही है। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल गोल्डन आवर (दुर्घटना के 1 घंटे के भीतर) में अस्पताल पहुंचाने पर इस योजना से संबंधित को 25 हजार रुपए की राशि पुरस्कार के रूप में दी जाती है। कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल ने छतरपुर जिले के पहले एवं संभवतः प्रदेश के पहले राह-वीर बने समीर एवं मोंटी खान को पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। इन दोनों राहवीरों ने तत्पर्यता दिखाते हुए एवं बिना समय गवाए, यह समय दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए गोल्डन आवर होता है। घायल व्यक्ति को सही समय पर अस्पताल पहुंचाया। जिससे उसकी जान बच गई।
