खंडवा। खंडवा में एक कंटेनर ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई है जब कि पांच बच्चे घायल है। दो की हालत गंभीर है। ऑटो चालक की हालत भी गंभीर है।
घटना खंडवा के पदम नगर थाना क्षेत्र में हुई है। बच्चे विद्याकुंज इंटरनेशनल स्कूल के थे। हादसे से गुस्साए लोगों ने खंडवा इंदौर मार्ग को जाम कर दिया है।
