April 24, 2026

खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे राजगढ़ के परिवार के 8 लोगों की एक्सीडेंट में मौत।

एक्सपोज़ टुडे,टोंक।
जिले के सदर थाने में देर रात भीषण हादसा हो गया। इसमें कुल 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 4 घायल हो गए। सभी घायलों को फिलहाल इलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया है। घटना की जानकरी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी में रखवाया गया है।

जानकारी अनुसार, देर रात जीप और ट्रेलर की टक्कर हो गई। इसमें जीप सवार 8 लोगों की मौत हुई है। सभी मध्यप्रदेश के राजगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह सभी लोग खाटू श्याम के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान टोंक के पास पीछे से आ रहे ट्रेलर ने एक पुलिया पर जीप को टक्कर मार दी। इससे जीप ट्रेलर और पुलिया की दीवार के बीच दब गई। रात करीब 2 बजे हादसा हुआ। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। इसमें चार पुरुष, दो महिला और दो बच्चों की मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे 12 पर हुआ।

एमपी के राजगढ़ का रहने वाला है परिवार

बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के जीरापुर का परिवार खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहा था। जो करीब 9:30 पर मंदिर से रवाना हुआ। परिवार के सभी सदस्य एक बड़ी जीप में सवार थे, जिसे पीछे से आ रहे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी।

घटना की जानकारी मिलने पर एसपी, एसडीएम, एएसपी, सदर थाना एसएचओ समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। जिनके आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri