April 24, 2026

टी.एल. बैठक मैं ग़ायब अफ़सरों को कलेक्टर ने थमाया शो कॉज नोटिस।

एक्सपोज़ टुडे,इंदौर।
टी.एल. बैठक मैं ग़ायब अफ़सरों को कलेक्टर में थमाया शो कॉज नोटिस।
इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई अफ़सर बिना सूचना के ग़ायब थे। बैठक में कलेक्टर सिंह द्वारा सीएम हेल्प लाइन में दर्ज शिकायतों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने सभी कार्यालय प्रमुखों को सीएम हेल्प लाइन के प्रकरणों का समय-सीमा अंतर्गत प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने हेतु पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग अधिकारी को कारण बताओं नोटिस जारी करने तथा टीएल बैठक में अनुपस्थित विभागीय प्रमुखों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सीएम हेल्प लाइन में 100 दिवस से अधिक अवधि से लंबित 2026 शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सी.एम. हेल्प लाइन में लंबित शिकायतों पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान दें एवं संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। बैठक में समीक्षा के दौरान आवास भत्ता योजनातंर्गत 185 प्रकरण लंबित पाये गये। जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने उच्च शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि वे जिले के 112 कॉलेज से समन्वय स्थापित करने हेतु बनाये गये 11 नोडल हेड की बैठक आयोजित कर यह सुनिश्चित करे की किसी भी छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति तथा आवास भत्ता से संबंधित आवेदन संस्था स्तर पर लंबित ना रहे। उन्होंने नगर निगम उपायुक्त श्री नरेन्द्र शर्मा एवं सभी सीएमओ को निर्देश दिये कि केशशिल्पी, पथ विक्रेता एवं शहरी घरेलू काम काजी महिलाओं के राशन कार्ड जो एक्सपायर होने वाले है, उन्हें जल्द से जल्द सत्यापित कर नवीनीकरण कराया जाये। इसी के साथ उन्होंने नवीन पात्रता पर्ची से संबंधित 53 लंबित शिकायतों के समय-सीमा अंतर्गत निराकरण करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में आयुष्मान योजना अंतर्गत बनाये जा रहे कार्ड के कार्य में गति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिले में अलग-अलग स्थानों पर शिविर आयोजित कर पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाना सुनिश्चित करें। इसी के साथ उन्होंने जिले में रोजगार मेलों के आयोजन की संख्या बढ़ाकर, मेलों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के निर्देश दिये। बैठक में अपर कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुश्री कीर्ति खुरासिया, जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु चंद्र, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri