उज्जैन। कानपुर के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे की मौत के बाद भी मध्य प्रदेश में सियासत जारी है। शनिवार को कांग्रेस के नेता उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचे और गंगाजल छिड़कर मंदिर का शुद्धिकरण किया। विकास दुबे ने मंदिर के जिस गेट से प्रवेश किया था, उस गेट पर गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण किया है।
गौरतलब है कि गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था। ऐसे में शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ट नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ उज्जैन महाकाल मंदिर और गंगाजल से शुद्धिकरण किया।
इस दौरान सज्जन सिंह वर्मा ने आरोप लगाया है कि यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सांठगांठ करके विकास दुबे को सरेंडर करवाया था। लेकिन यूपी पुलिस ने अपने साथियों का बदला लेने के लिए उसका एनकाउंटर कर दिया। यहीं नहीं सज्जन सिंह वर्मा ने विकास वर्मा की ट्रांजिट रिमांड नहीं लेने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।
वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंदिर शुद्धिकरण को ‘पॉलिटिकल पाखंड’ बताया है। उन्होंने कहा कि ईश्वर के पास संत भी जाते हैं और शैतान भी, इसलिए कांग्रेस के ऐसे पाखंड की वजह से कुछ होने वाला नहीं हैं।
