May 10, 2026

भगवाकरण को लेकर कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने अपनी ही पार्टी को घेरा

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने भगवाकरण को लेकर अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है। लक्ष्मण सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि पूजा पाठ करने से वोट नहीं बढ़ने वाले। कांग्रेस नेताओं को जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर मैदान में उतरना होगा।

दरअसल अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के कुछ दिनों पहले से ही कांग्रेस के रुख में बदलाव आया है। पार्टी के कई शीर्ष नेताओं ने खुलकर राम मंदिर का समर्थन किया है। साथ ही मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पांच अगस्त को घर पर सुंदरकांड और हवन आदि किए थे। इस दौरान कमलनाथ ने भगवा कपड़े धारण किए थे।

ऐसे में लक्ष्मण सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि पूजा पाठ करने से वोट नहीं बढ़ने वाले। कांग्रेस के ऐसा करने से बसपा को ही फायदा पहुंचेगा। हमें जनता से जुड़े मुद्दे उठाने होंगे। जब उमा भारती ही कह चुकी हैं कि भगवान राम सबके हैं तो कांग्रेस पार्टी को भगवाकरण से बचना चाहिए। कांग्रेस के जय श्री राम कहने से बसपा को ही फायदा पहुंचेगा। सिर्फ कोरोना, विकास और जनता से जुड़े मुद्दों पर ही पूरा ध्यान लगाना चाहिए।

बता दे कि लक्ष्मण सिंह ने कुछ दिनों पहले भी ट्वीट करके कहा था कि, ‘हम कांग्रेस के साथी, भाजपा, संघ की विचारधारा को निरन्तर कोसते हैं, मैं भी उनकी विचार धारा से सहमत नहीं हूँ। परंतु कांग्रेस की विचार धारा कहाँ लुप्त हो गई कि चुनाव में हमें ‘दुष्ट’ तांत्रिक बाबाओं की मदद लेनी पड़ रही है?’

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri