एक्सपोज़ टुडे, इंदौर। प्रदेश में उप चुनाव की सरगर्मी तेज़ी से बढ़ रही है। सोमवार को भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के इंदौर दौरे पर एमआर 10 स्थित लवकुश चौराहे पर भाजपा नेता सिंधिया को काले झंडे दिखाने से पहले ही कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
अरविंदो चौराहे पर लगा कांग्रेस का टेंट भी पुलिस ने हटवाया दिया। सीएसपी परदेसीपुरा निहित उपाध्याय ने प्रदर्शन कर रहे कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लट्ठ चलाए इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। विधानसभा 2 के पार्षद चिंटू चौकसे समेत कई कार्यकर्ताओं को मौक़े से गिरफ़्तार किया गया।
पुलिस की इस कारवाई के बाद कांग्रेसियों ने भाजपा प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने पर कारवाई की है।
