एक्सपोज़ टुडे, भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मीडिया से मुख़ातिब हुए। मीडिया से बात करते वक़्त पूर्व मुख्यमंत्री नाथ आत्मविश्वास से भरे नज़र आए। उन्होंने कहा बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस में आ रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री नाथ ने कहा बीजेपी में कार्यकर्ता बहुत दुखी हैं। हमारी सर्वे रिपोर्ट बहुत अच्छी आ रही है। कांग्रेस सभी 27 सीटें जीतेगी मध्य प्रदेश का मतदाता समझदार है। जनता सच्चाई का साथ ज़रूर देगी।
बीजेपी ने अब धीरे-धीरे अपने कार्यकर्ताओं को ये समझाना शुरू कर दिया की जनता ने हमें 2023 तक विपक्ष में बैठने का आदेश दिया है और हमें उसके लिए तैयार भी रहना चाहिये।
राजनीतिक भविष्य दांव पर
एक्सपोज़ टुडे ने सर्वे में यह पाया की यह बीजेपी की नहीं, सिंधिया की अंतिम लड़ाई है । क्योंकि सिंधिया का भविष्य दांव पर लगा है। सिंधिया समर्थकों का भविष्य भी यह चुनाव तय करेगा।
मार्च में मिली ये सत्ता तो सिंधिया की गद्दारी का परिणाम है और इसके बुरे परिणाम सिंधिया को ही भुगतना पड़ेगा।
बीजेपी जानती है की यदि कांग्रेस के ये 25 बिकाऊ जीत जायेंगे तो बीजेपी इन सीटों पर हमेशा के लिए ख़त्म हो जायेगी, विशेष तौर पर ग्वालियर भिंड क्षेत्र । मालवा निमाड की 7 सीट इसलिये इन सीटों पर कांग्रेस की जीत में ही बीजेपी का हित छिपा हुआ है।
जिस आत्मविश्वास से कमलनाथ जनता से यह बोलते हैं कि उसी विश्वास के साथ क्या शिवराज यह बात कर सकते हैं? विधानसभा उपचुनाव प्रदेश की सरकार ही नहीं कई लोगों का राजनीतिक भविष्य भी तय करेंगे।
