एक्सपोज़ टुडे, सुवासरा। बीजेपी के कैबिनेट मंत्री और सुवासरा के पूर्व विधायक हरदीप सिंह डंग के चुनावी दौरे में लगे नारे। जय जय कमलनाथ कांग्रेस पार्टी ज़िंदाबाद। सच्चा साथ कमलनाथ। चौंकना लाज़मी है।
दरअसल कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में आए हरदीप सिंह डंग के दौरे में कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता आमने सामने हो गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संख्या ज़्यादा। डंग को देख कांग्रेसियों ने नारे लगाए। इन नारों को जनता ने भी आवाज़ दे दी। मंत्री डंग को भी नहीं पता था कि जनता भी ख़िलाफ़त में नारे लगा देगी।
