एक्सपोज़ टुडे, सांवेर। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इंदौर की सांवेर विधानसभा सीट पहुँच कर सभा को संबोधित करते हुए कहा की हमारी 15 माह की कांग्रेस सरकार में 26 लाख किसानों का क़र्ज़ माफ़ किया है। वे बोल मैं खुला चैलेंज करता हूँ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और सिंधिया को की वो इस बात का खंडन करके बताएं।
सांवेर विधानसभा में होने वाले उप चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कांग्रेस प्रत्याशी प्रेम चंद गुडडू की चुनाव सभा को संबोधित करने आए थे। पूर्व मुख्यमंत्री नाथ ने किसानों के खेतों का दौरा कर उनकी बर्बाद फसल भी खेतों में जाकर देखी और किसानों से बात कर उनका दर्द जाना । इस दौरान सांवेर के अलावा इंदौर से भी लोग कमलनाथ को सुनने पहुंचे । नाथ के साथ शहर और ज़िला कांग्रेस के पदाधिकारी भी मौजूद थे।
कांग्रेस का नहीं सच का साथ दो
पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा आप कांग्रेस का साथ न दें कमलनाथ का साथ न दें। लेकिन सच का साथ ज़रूर दें।
