एक्सपोज़ टुडे, इंदौर। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सांवेर दौरे के दौरान किसानों से मिलने उनके खेतों तक पहुँचे। अति वर्षा से किसानों की लाखों रूपए की फसल बर्बाद हो रही है । लेकिन बीजेपी सरकार का इस तरफ़ कोई ध्यान नहीं है। पिछले दिनों पूर्व मंत्री बाला बच्चन ने भी धार ज़िले के बदनावर के किसानों की फसल का मामला उठाया था। किसानों की अनदेखी का ख़ामियाज़ा सरकार को चुनाव में भुगतना पड़ सकता है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सांवेर विधानसभा पहुंचे । कमलनाथ अति वर्षा से बर्बाद हुई फसलों को देखने और पीड़ित किसानों से उनकी समस्या को समझा। जबकि
छह माह की बीजेपी सरकार किसानों की अति वर्षा से ख़राब हुई हज़ारों हैकटयर की फसल बर्बाद की कोई सुध नहीं ले रही है । सरकार को केवल उपचुनाव और कलश यात्राओं से ही सरोकार है।
सोयाबीन मक्का कपास के बुरे हाल
मध्य प्रदेश के किसानों के खेतों में लगी सोयाबीन मक्का कपास के बुरे हाल हैं अति वर्षा से यह सारी फसलें ख़राब हो चुकी है। किसानों को खेतों में ही फसलों को उजाड़ना पड़ रहा है।
किसानों की बदहाल फसलों को लेकर सरकार गंभीर नहीं है लेकिन कांग्रेस ने किसानों की सुध ली है।
शिवराज जी हैलीकाप्टर में कमलनाथ खेत में
कमलनाथ जहां सांवेर के खेतों में घूम कर किसानों की सुध ले रहे हैं तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैलीकाप्टर से किसानों की फसल देख कर औपचारिकता पूरी कर रहे हैं।
हैलीकाप्टर में बैठकर ख़राब फसलों को हवाई मुआयना नहीं हो सकता फसल देखने के लिए ज़मीन पर उतर कर खेतों में जाना होता है।
सरकार कलश यात्रा में व्यस्त किसान मर रहा है
किसान खुद अपने हाथों से अपनी बोई हुई फसल को उजाड़ रहे हैं। क़र्ज़ में डूबा किसान मर रह है। क्योंकि सारी फसल ख़राब हो चुकी है। प्रदेश में 20 हज़ार किसान मौत को गले लगा चुके हैं । लेकिन सरकार कलश यात्राएँ निकालने में मशगूल है।
