April 27, 2026

नेता के यहाँ बर्थडे पार्टी में हवाई फायर।

एक्सपोज़ टुडे,इंदौर।
इंदौर में भाजपा नेता के यहाँ फायरिंग करने का वीडियो वायरल हो रहा है। फ़ायरिंग करने वाला युवक भाजपा नेता का रिश्तेदार बताया जा रहा है।उसने एक गार्डन में चल रही पार्टी में दो फायर किए। उसी के साथ मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो वायरल कर दिया। मामले में पुलिस जांच के बाद केस दर्ज करेगी। मामले में गोली चलाने का वीडियो वायरल होते ही डीआईजी ने भी पूरे प्रकरण की जानकारी ली है और टीआई को नियमानुसार कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता गोलू शुक्ला के रिश्तेदार यश शुक्ला ने रात को एक गार्डन में पार्टी आयोजित की गई थी। उस पार्टी का ही वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि एक युवक यश को बंदूक लाकर देता है। यश इस बंदूक से लगातार दो फायर करता है। उसके बाद वह बंदूक वापस दे देता है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri