Xpose Today
इंदौर भोपाल बायपास पर डायरेक्टरेट रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली से भोपाल बस द्वारा यात्रा कर रहे समगलहको धरदबोचा है। उसके पास एनडीपीएस (NDPS) दवाइयाँ/ड्रग्स ज़ब्त की हैं जिसका अंतर्राष्ट्रीय अवैध बाजार में ₹ 5.32 करोड़ मूल्य है। सूचना पर टीम सक्रिय हुई और बायपास पर डेरा डाल दिया। जैसे बस आई आरोपी को पकड लिया और करोड़ों की ड्रग बरामद कर ली है।
दोपहर में सोनकच्छ टोल प्लाजा (भोपाल के पास) पर बस के पहुँचने पर, डीआरआई के अधिकारियों ने मादक पदार्थ तस्कर को रोक लिया। तस्कर द्वारा ले जाए जा रहे हल्के भूरे रंग के डफ़ल बैग से क्रिस्टलीय सफेद रंग के पदार्थ वाले तीन (03) चमकीले चांदी के रंग के प्लास्टिक पैकेट (वजन 6.642 किग्रा) बरामद किए गए। एनडीपीएस फील्ड टेस्ट किट से किए गए परीक्षणों में एम्फेटामाइन (Amphetamine) की उपस्थिति की पुष्टि हुई।
अंतर्राष्ट्रीय अवैध बाजार में ₹ 5.32 करोड़ मूल्य के इस मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है और आरोपी को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। यह उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया आरोपी बेंगलुरु पुलिस द्वारा दर्ज एनडीपीएस के एक अन्य मामले में जमानत पर बाहर था, जिससे संकेत मिलता है कि आरोपी एक आदतन अपराधी है।
आरोपी के सामान से ₹ 48,400/- की नकदी भी बरामद की गई, जिसे आरोपी ने मादक पदार्थों की तस्करी की कमाई स्वीकार किया। परिणामस्वरूप, इसे भी जब्त कर लिया गया।
आगे की जाँच जारी है।
