March 14, 2026

राशन माफियाओं की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई हुई शुरू।

एक्सपोज़ टुडे,इंदौर।
इंदौर जिला प्रशासन द्वारा भूमाफियाओं, राशन माफियाओं एवं अन्य असामाजिक तत्वों के विरूद्ध अभियान संचालित कर सतत् रूप से प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी प्रकिया में प्रशासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के प्रावधानों का उल्लंघन एवं शासन की ओर से गरीबों के लिए जारी खाद्यान्न आवंटन में अनियमितता एवं दस्तावेजों में हेराफेरी करने वाले 31 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। अपर कलेक्टर डॉ. अभय बेड़ेकर ने बताया है कि उक्त घोटाले में तीन राशन माफियाओं के विरूद्ध रासुका की कार्रवाई के साथ उनके अवैध निर्माणों के रिमुव्हल की कार्रवाई भी प्रशासन द्वारा संपन्न करायी गयी थी। राशन घोटाले में संलग्न 31 शासकीय उचित मुल्य दुकानों के विक्रेता एवं घोटाले में शामिल अन्य कर्मचारियों/ पदाधिकारियों के विरुद्ध वसुली की कार्यवाही की जा रही है। अमानत में खयानत मामले में संबंधितों से बकाया राशि की वसूली की कार्यवाही करते हुए अपर तहसीलदार जूनी इन्दौर सुश्री प्रिति भिसे एवं तहसीलदार मल्हारगंज श्री दिनेश सोनरतिया ने श्याम पिता बालकृष्ण दवे, घ्रतेश पिता श्याम दवे, कमल पिता सदाशिव शर्मा, अखिलेख पिता औंकार शिन्दे, राहुल पिता बाबूलाल चौधरी के विरुद्ध उनकी सम्पत्ति कुर्क करने के उपरान्त निलामी की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। कुर्क की गई सम्पत्ति को विक्रय से निषेधित करते हुए जिला पंजीयक को कुर्क सम्पत्ति का विकय नहीं किए जाने के आदेश संबंधित न्यायालय द्वारा दिए गए है।
उल्लेखनीय है कि वसूली के लिये प्रपीडक कार्रवाई प्रारंभ किए जाने पर बकायादारों के द्वारा 6 लाख 45 हजार 27 रूपये की राशि शासकीय खाते में जमा करा दी गई है। यदि अन्य उल्लेखित व्यक्तियों के द्वारा निर्धारित दिवस तक राशि जमा नहीं की जाती है तो उक्त संपत्ति की निलामी की कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी जायेगी। एसडीएम राऊ श्री प्रतुल चंद्र सिन्हा ने बताया कि कतिपय बकायादारों की अन्य सम्पत्ति की जानकारी भी एकत्रित की जा रही है। आवश्यकता अनुसार अन्य सम्पत्ति से भी वसूली की कार्रवाई की जायेगी। सम्बन्धित तहसीलदारों द्वारा इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri